राज्य

उत्तराखण्ड : कोटद्वार के ग्राम हल्दुखाता तल्ला में 400 कि.वॉ. का विद्युत उपकेंद्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखण्ड : कोटद्वार के ग्राम हल्दुखाता तल्ला में 400 कि.वॉ. का विद्युत उपकेंद्र

विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हल्दुखाता तल्ला में 400 किलोवॉट क्षमता का विशाल विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लगभग 675 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह विद्युत उपकेंद्र उत्तराखंड राज्य का चौथा सबसे बड़ा विद्युत उपकेंद्र होगा।

वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र को सतपुली स्थित विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रस्तावित उपकेंद्र के निर्माण से कोटद्वार सहित समूचे पौड़ी गढ़वाल जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं क्षमता में सुधार होगा और भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।

विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। 400 किलोवॉट विद्युत उपकेंद्र की स्थापना से आमजन को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा और सिगड्ड़ी ग्रोथ सेंटर सहित पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

बाइट - ऋतु खण्डूडी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कोटद्वार के ग्राम हल्दुखाता तल्ला में 400 किलोवॉट क्षमता का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। यह उपकेंद्र लगभग 675 करोड़ रुपये का निवेश लेकर उत्तराखंड का चौथा सबसे बड़ा विद्युत उपकेंद्र बनेगा। यह कदम विधानसभा अध्यक्ष और विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से संभव हुआ है। इस उपकेंद्र के आने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति स्थिर होगी और विद्युत कटौती कम होंगी। इससे उद्योगों, कृषि और घरेलू उपयोग में सुधार होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।