राजनीति

उत्तराखंड: क्षेत्र पंचायत निधि होगी पुनः शुरू, ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय और भत्तों में होगी वृद्धि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: क्षेत्र पंचायत निधि होगी पुनः शुरू, ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय और भत्तों में होगी वृद्धि

स्लग- पंचायतों को सशक्त बनाने की घोषणाएं

Category- राजनीति / ग्रामीण विकास

उत्तराखंड: क्षेत्र पंचायत निधि होगी पुनः शुरू, ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय और भत्तों में होगी वृद्धि

एंकर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें क्षेत्र पंचायत निधि को पुनः प्रारंभ करने और क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए कार्यवाही करना शामिल है।

इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में क्षेत्र पंचायत प्रमुख को शामिल किया जाएगा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्रों में शामिल करने की प्रक्रिया में संबंधित ग्राम पंचायत से भी विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास में ब्लॉक प्रमुखों और पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सरकार पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ गांवों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।