उत्तराखंड: कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और व्यवस्थित बनाने की तैयारियां तेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर निर्माण और विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। घाटों की संख्या बढ़ाई जा रही है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा कर रहे हैं। कुंभ को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सड़क, पुल, घाट, पेयजल, बिजली, पार्किंग, स्वच्छता और यातायात से जुड़े कार्यों में तेजी लाई गई है।
शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा भी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। कुंभ तैयारियों की निगरानी के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कार्यदायी संस्थाओं को नियमित निरीक्षण और रिपोर्ट देने के निर्देश हैं। वहीं, अखाड़ों की पेशवाई को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। निरंजनी अखाड़े की प्रस्तावित पेशवाई मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, प्रकाश और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बाइट 1- राम सिंह कैड़ा, शहरी विकास मंत्री, उत्तराखंड
बाइट 2- महंत राम रतन गिरी, सचिव, निरंजनी अखाड़ा
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
कुंभ मेला की तैयारियों में दिख रहा है कि जब समाज मिलकर योजनाबद्ध कार्य करता है, तो भव्यता के साथ-साथ स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। इसी तरह, यदि किसी विवाद या असहमति में हम रचनात्मक संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, तो न केवल समस्या का समाधान होगा, बल्कि समाज में विश्वास और सहिष्णुता भी बढ़ेगी। हर चुनौती को सकारात्मक ऊर्जा में बदलकर हम एक समृद्ध और समरस भविष्य बना सकते हैं।