राज्य

उत्तराखंड: मानसून के बाद केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 7 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: मानसून के बाद केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 7 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे

Slug- केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण

Category- Tourism, Char Dham, Kedarnath, Rudraprayag

उत्तराखंड: मानसून के बाद केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 7 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे

एंकर-मानसून के बाद उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों रोजाना 7 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं मानसून के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या 2 हजार से भी कम थी। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मानसून के बाद यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए संबंधित विभागों को यात्रा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्गों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चीरबांसा के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया है।

विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट के आधार पर क्षेत्र में सुरक्षा और ट्रीटमेंट का काम शुरू किया जाएगा।

बाइट- विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग

वीडियो कैप्शन_ मानसून के बाद केदारनाथ धाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, रोजाना 7 हजार से अधिक श्रद्धालु

💡 पृष्ठभूमि (Background)

केदारनाथ धाम की यात्रा, जो उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है, मानसून के बाद फिर से तेज़ी से बढ़ रही है। रोज़ाना 7,000 से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए इस पवित्र स्थल पर पहुँच रहे हैं। यह विषय धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों के पुनरुद्धार से जुड़ा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि मौसम की बाधाओं के बावजूद धार्मिक यात्रा का रुझान स्थिर है और क्षेत्र की पर्यटन अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा भर रही है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे स्थान

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।