अपराध

उत्तराखण्ड : मसूरी की माल रोड पर यातायात नियम होंगे सख्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखण्ड : मसूरी की माल रोड पर यातायात नियम होंगे सख्त

पर्यटन नगरी मसूरी की माल रोड पर तेज रफ्तार वाहनों और प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही पर अंकुश लगाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए माल रोड पर एनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने के साथ यातायात नियमों के उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई में मदद करेंगे।

वहीं, शाम चार बजे से रात दस बजे तक प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री रोकने के लिए माल रोड के विभिन्न स्थानों पर ऑटोमैटिक बोलार्ड लगाए जाने की योजना है। इसके लिए एसडीएम मसूरी राहुल आनंद ने एमडीडीए, नगर पालिका, परिवहन विभाग और मसूरी पुलिस के अधिकारियों के साथ माल रोड का निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किए।

एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग को मोटर मार्ग के रूप में विकसित किया जा सकता है या नहीं, इसका निरीक्षण किया जा रहा है। यदि यह मार्ग मोटर वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त पाया जाता है, तो भविष्य में मसूरी के यातायात प्रबंधन में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए सड़क की स्थिति, निर्माण की संभावनाओं और अन्य जरूरी पहलुओं का तकनीकी आकलन किया जाना जरूरी होगा।

बाइट - राहुल आनंद, एसडीएम, मसूरी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।