विदेश

उत्तराखंड: मसूरी शरदोत्सव का प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति के साथ समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: मसूरी शरदोत्सव का प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति के साथ समापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में आयोजित पांच दिवसीय शरदोत्सव का समापन पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ। जागरों और लोकगीतों के साथ पारंपरिक देव डोलियों और लोक संस्कृति की झलक ने समापन समारोह को खास बनाने का काम किया है। करीब 12 साल बाद आयोजित शरदोत्सव में स्थानीय और उत्तराखंड के कलाकारों को प्राथमिकता दी गई, वहीं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी लोक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया।

वहीं प्रीतम भरतवाण ने कहा कि मसूरी और शरदोत्सव से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। यहां अपने लोगों के बीच प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने हिमालयी संस्कृति को देश-विदेश के युवाओं तक पहुंचाने और पारंपरिक वाद्य यंत्रों से नई पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। इसके लिए वह ‘कल्चर फॉर ह्यूमैनिटी’ परियोजना के माध्यम से भी प्रयास कर रहे हैं।

बाइट 1- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री

बाइट 2- पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, जागर सम्राट उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।