उत्तराखंड: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- मतदाता सूची विशेष अभियान- उत्तराखंड
Category- निर्वाचन / प्रशासन
उत्तराखंड: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 8 से 10 अक्टूबर तक विशेष कैंप
एंकर-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी 12 हजार 543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप लगाएंगे।
प्री-एसआईआर और एसआईआर अभियान के तहत एएसडी सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाएंगे। एक अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के भी फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। बीएलओ पुरानी और वर्तमान मतदाता सूची का मिलान कर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने की कार्रवाई करेंगे।
अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य भी शामिल होंगे। अंतिम चरण में बूथवार सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से साझा की जाएगी।
बाइट- डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी