राज्य

उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान, आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान, आज कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

03 सितम्बर 2026, देहरादून: मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। राजधानी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने कल नैनीताल, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भी भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच मौसम विभाग लोगों से संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाओं तथा निचले इलाकों में जलभराव की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की।

साथ ही मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।