उत्तराखंड: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गंगोत्री धाम के तीरपुरोहित समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य सचिव की विधिवत पूजा-अर्चना कराई तथा सहस्त्रनाम पाठ संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मां गंगा की आराधना कर प्रदेश और जनपद के लिए मंगलकामना की गई। मुख्य सचिव ने मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर धाम की आध्यात्मिक महत्ता और धार्मिक परंपराओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।