राज्य

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने देहरादून में मौसम और आपदा स्थिति की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने देहरादून में मौसम और आपदा स्थिति की समीक्षा की

Slug- मौसम अलर्ट और आपदा प्रबंधन

Category- Weather, Disaster Management, Administration, Uttarakhand

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने देहरादून में मौसम और आपदा स्थिति की समीक्षा की

एंकर- उत्तराखंड में मौसम विभाग के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार देर शाम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेशभर में बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने नदियों के जलस्तर, बंद सड़कों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों, राहत-बचाव कार्यों, बिजली, पेयजल और संचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर यूएसडीएमए को जल्द उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए।

संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी, पोकलैंड और तकनीकी दल पहले से तैनात रखने को कहा गया। उन्होंने चारधाम यात्रा का संचालन मौसम और मार्ग की स्थिति के आधार पर करने तथा अत्यधिक बारिश या मार्ग अवरुद्ध होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश दिए। नदियों के जलस्तर की 24 घंटे निगरानी और नदी किनारे रहने वाले लोगों को समय पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को भी कहा।

मुख्य सचिव ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और गंभीर रोगियों की विशेष निगरानी के साथ डेंगू रोकथाम के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

ट्रेकर्स रेस्क्यू की भी समीक्षा

मुख्य सचिव ने उत्तरकाशी और बागेश्वर में हाई एल्टीट्यूड ट्रेकिंग रूटों पर मौजूद ट्रेकर्स के रेस्क्यू अभियान की भी समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार उत्तरकाशी में 10 ट्रेकिंग दलों के 136 ट्रेकर्स तथा बागेश्वर में 3 दलों के 43 ट्रेकर्स मौसम के कारण प्रभावित हुए थे। हालांकि, महत्वपूर्ण अपडेट के अनुसार बागेश्वर के 43 ट्रेकर्स सुरक्षित स्थानों पर रोके गए हैं और फंसे नहीं हैं।

मुख्य सचिव ने 28 सितंबर सुबह 6 बजे से आवश्यकता के अनुसार हेलीकॉप्टरों के माध्यम से रेस्क्यू शुरू करने, ट्रेकर्स से लगातार संपर्क बनाए रखने और मौसम विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स की मेडिकल स्क्रीनिंग कराने और एम्स ऋषिकेश तथा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया।

उन्होंने रेस्क्यू अभियान की 24×7 मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।

कैप्शन- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एसईओसी पहुंचकर प्रदेश में मौसम और आपदा की स्थिति की समीक्षा की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर उत्तराखंड के मुख्य सचिव द्वारा देहरादून में मौसम और आपदा स्थिति की समीक्षा के बारे में है। मुख्य सचिव ने राज्य के रेड और ऑरेंज अलर्ट के बीच स्थिति का आकलन किया और 24×7 अलर्ट जारी रखने का निर्णय लिया। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड अक्सर भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित होता है, जिससे लाखों लोगों की सुरक्षा और जीवन यापन प्रभावित होता है। इस समीक्षा से आपातकालीन योजनाओं में सुधार और समय पर चेतावनी जारी करने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को बाढ़, धंसाव और सड़क बंद होने जैसी आपदाओं से बेहतर स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।