उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का किया शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- सेब महोत्सव 3.0- देहरादून
Category- कृषि / बागवानी / देहरादून
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का किया शुभारंभ
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नाबार्ड की ओर से आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर सेब की विभिन्न प्रजातियों, कीवी, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों और एफपीओ प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की।
मुख्य सचिव ने एफपीओ को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण, क्षमता विकास और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने शीत भंडारण सुविधाओं के विस्तार, उत्पादों की ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही नाबार्ड और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर एफपीओ के लिए मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेब महोत्सव 3.0 देहरादून में नाबार्ड द्वारा आयोजित एक कृषि कार्यक्रम है, जिसे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुरू किया। यह महोत्सव सेब की विभिन्न किस्मों, कीवी, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों को प्रदर्शित करता है, जिससे किसानों को बाजार और नई तकनीकों से अवगत कराया जाता है। यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय कृषि को बढ़ावा देता है, किसानों की आय बढ़ाने के अवसर पैदा करता है और उपभोक्ताओं को ताज़ा एवं विविध उत्पाद उपलब्ध कराता है। आम जनता को ताज़ी फसलें सस्ती कीमतों पर मिलने का लाभ होगा, स