उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी बोले- सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार संकल्पित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance- Rush/ Ordinary
Slug- चारधाम यात्रा - सीएम धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी बोले- सुगम और सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार संकल्पित
उत्तराखंड सरकार राज्य में चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हाल ही में राज्य में हुई भारी बारिश और खराब मौसम के चलते सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को कुछ दिनों के लिए रोका गया था। अब स्थिति का आंकलन कर यात्रा को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हर संभव कदम उठा रही है।
देहरादून में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण पिछले दो-तीन दिनों तक चारधाम यात्रा को एहतियातन रोकना पड़ा था। उन्होंने बताया कि बारिश से हुए नुकसान का पूरा आंकलन कर लिया गया है और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस साल चारधाम यात्रा में अब तक 53 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और उम्मीद है कि अक्टूबर के महीने तक यह आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच जाएगा।
बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री