मनोरंजन

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री धामी से मिले अक्षय कुमार

स्लग- अक्षय कुमार की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Category- फिल्म / पर्यटन

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विविध भौगोलिक परिस्थितियों के चलते प्रमुख फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति और अनुदान जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहन देने से स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही पर्यटन, होटल, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा। राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मुलाकात फिल्म नीति पर चर्चा के लिए हुई। यह भेंट राज्य की फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने और निर्माण के नए अवसर खोलने के उद्देश्य से है। ऐसी बैठकें राज्य के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इससे निवेश आकर्षित हो सकता है और स्थानीय कलाकारों को बेहतर मंच मिल सकता है। आम जनता को इससे रोजगार के नए अवसर, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यटन में वृद्धि की उम्मीद हो सकती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।