उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 332 सफल अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति-पत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आयुष विभाग के 271 और कर्मचारी राज्य बीमा योजना के 61 एलोपैथिक फार्मेसी अधिकारियों समेत 332 नव नियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कार्मिकों से सेवाभाव, संवेदनशीलता और ईमानदारी के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का अवसर है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। रुद्रपुर में 100 बेड का ईएसआई अस्पताल संचालित हो चुका है, जबकि हरिद्वार में 300 बेड के अस्पताल का निर्माण जारी है। आयुष मंत्री मदन कौशिक ने भी नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं दीं।