उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में किया नौ करोड़ 13 लाख की 9 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में किया नौ करोड़ 13 लाख की 9 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्रीयंत्र टापू, श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में 9 करोड़ 13 लाख की 9 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन राशि वितरित की और 51 पर्यावरण मित्र, महिलाओं को हेल्थ और हाइजीन किट प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2लाख 01 हजार 530 रूपये के चेक वितरित किए। इस पहल के माध्यम से महिला समूहों की आजीविका को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया गया।मुख्यमंत्री ने श्रीनगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग पूरा करते हुए नगर में करीब नौ साल बाद सिटी बस सेवा का भी शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी जिले में ही करोड़ों की योजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार ने मिलकर उत्तराखंड को नई दिशा देने का काम किया है। चार धामों को ऑल वेदर सड़क से जोड़ा गया है। वहीं, इस दौरान कॉलेज गेट के समीप विद्यार्थियों को देखकर मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल से हटकर अपने वाहन से नीचे उतरे और उनके बीच पहुंचकर बातचीत की।
उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना और उनसे संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खासे उत्साहित नजर आए।