राज्य

उत्तराखंड: नई टिहरी में 70 लाख की लागत से बनी गोशाला

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: नई टिहरी में 70 लाख की लागत से बनी गोशाला

नई टिहरी में निराश्रित गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नई टिहरी नगर पालिका द्वारा 70 लाख की लागत से गोशाला का निर्माण किया गया, जिससे सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सकेगा। गोवंश के संरक्षण और उनके बेहतर रख-रखाव के लिए गोशाला में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

नगर पालिका अध्यक्ष, मोहन सिंह, के मुताबिक उनके खान-पान, देखभाल, और रहने की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें बाज़ारों और सड़कों पर इधर-उधर न घूमना पड़े। गौशाला में काम करने वाले कर्मचारी पिंगल दास ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा गौशाला का निर्माण करवा कर नगर पालिका ने काफ़ी अच्छा कार्य किया है।

नगर पालिका के द्वारा यहाँ पर 30 से अधिक गायों को रखा गया है और भविष्य में और गायों को भी लाया जाएगा।

बाइट 1- मोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, नई टिहरी

बाइट 2- पिंगल दास, गोशाला कर्मचारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नई टिहरी नगर पालिका ने 70 लाख रुपये की लागत से एक गोशाला का निर्माण किया है, जिससे सड़कों पर घूमते निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय मिल सके। यह पहल गोवंश के संरक्षण और उनके बेहतर रख-रखाव के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गोवंश के कल्याण के प्रति स्थानीय सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही पर्यावरणीय और सार्वजनिक स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी लाभकारी है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: नागरिकों को साफ-सुथ

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।