उत्तराखंड: नई टिहरी में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- सेवा संकल्प अभियान- नई टिहरी
Category- राजनीति / टिहरी
उत्तराखंड: नई टिहरी में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन
एंकर- उत्तराखंड के नई टिहरी जिले के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत जिले के विभिन्न विधायक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास को लेकर कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थित लोगों को विकसित भारत@2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके बाद अतिथियों ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर मशाल यात्रा को रवाना किया।
यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया गया।
बाइट- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा