उत्तराखंड: नैनीताल में उप खनिज निकासी की तैयारियां तेज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नैनीताल जिले में उप खनिज निकासी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 1 अक्टूबर से उप खनिज निकासी के लिए औपचारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिलाधिकारी ने वन विकास निगम को उप खनिज निकासी क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है।
इसके अलावा खनिज की नाप-तौल में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का कैलिब्रेशन भी समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि निकासी शुरू होने के बाद किसी तरह की तकनीकी समस्या सामने न आए उप खनिज निकासी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को लेकर भी परिवहन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिकों की उपलब्धता समेत निकासी से संबंधित अन्य व्यवस्थाएं भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उप खनिज निकासी का कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुचारू रूप से संचालित हो सके। वहीं उप खनन से संबंधित कारोबारी भी समय से प्रक्रिया शुरू किए जाने से खुश हैं।
साथ ही खनन कार्य शुरू किए जाने के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं, कारोबारी दीप जोशी ने बताया कि खनन क्षेत्र में प्रयुक्त मार्गों को अधिक ठीक करने की आवश्यकता है क्योंकि वर्षाकाल में यह बहुत खराब हो गए हैं।
बाइट 1- ललित मोहन रयाल, जिलाधिकारी
बाइट 2- दीप जोशी, खनन कारोबारी, नैनीताल
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उप खनिज निकासी से तात्पर्य खनिजों के छोटे-छोटे हिस्सों को निकालने की प्रक्रिया से है, जिसे अक्सर खनिज उत्खनन के प्राथमिक चरण के रूप में देखा जाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि नैनीताल में यह पहली बार औपचारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय किसानों और मजदूरों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु साथ ही पर्यावरणीय प्रभाव और वन संरक्षण के मुद्दे भी उभर सकते हैं।