उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन कल ग्रहण करेंगे पदभार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
18 अक्तूबर 2026, देहरादून: उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन कल, 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कल जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बाहर से आने वाले अतिथियों की सुविधा के लिए लाइजन अधिकारियों की तैनाती करने और उनके आगमन तथा आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने और जरूरत के अनुसार वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा।