देश

उत्तराखंड: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत देगी सरकार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत देगी सरकार

स्लग- ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

उत्तराखंड: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत देगी सरकार

एंकर- उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त सहायता देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित आपदा राहत मानकों के तहत मिलने वाली सहायता के बराबर अतिरिक्त राशि भी किसानों को दी जाए।

इसके साथ ही प्रभावित किसानों के अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह के बिजली बिलों का भुगतान स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड ऋण की अदायगी तीन महीने तक स्थगित करने के लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध करेगी। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर और बाजपुर ब्लॉक में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि गन्ने और उड़द की फसलें भी प्रभावित हुई हैं। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि 160 कार्मिकों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में वास्तविक नुकसान का आकलन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि गदरपुर और बाजपुर में केवल एक हजार किसानों ने ही फसल बीमा कराया है।

वहीं, प्रभावित किसानों ने सरकार से नुकसान के एवज में फसलों की पूरी लागत के बराबर मुआवजा देने की मांग की है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।