राज्य

उत्तराखंड: पौड़ी: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 126 केंद्र

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: पौड़ी: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 126 केंद्र

स्लग- बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियां

Category- शिक्षा / बोर्ड परीक्षा

उत्तराखंड: पौड़ी: बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 126 केंद्र

एंकर- उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 126 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर 11 हजार 557 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय विद्यार्थियों की सुविधा और जिले की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखा गया है।

वहीं, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शिक्षा विभाग को परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में 5 हजार 724 और इंटरमीडिएट में 5 हजार 833 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षाओं को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी। इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की जाएंगी।

बाइट- स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी

बाइट- अत्रेश सयाना, मुख्य शिक्षाधिकारी, पौड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।