उत्तराखँड: पौड़ी, कोटद्वार और श्रीनगर में जाम से राहत के लिए बनेंगे पार्किंग स्थल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- पौड़ी, कोटद्वार और श्रीनगर में पार्किंग
Category- विकास / यातायात
उत्तराखँड: पौड़ी, कोटद्वार और श्रीनगर में जाम से राहत के लिए बनेंगे पार्किंग स्थल
एंकर- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पौड़ी, कोटद्वार और श्रीनगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्किंग स्थलों के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग डॉ. आर. राजेश ने जिला प्रशासन को पार्किंग निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। अब प्रशासन भूमि चयन कर पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजेगा। वहीं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि पौड़ी में जाम की समस्या दूर करने के लिए लगातार भूमि चिह्नित की जा रही है और कुछ पार्किंग स्थलों पर काम भी चल रहा है।
सचिव के निर्देशों के बाद पौड़ी, श्रीनगर और कोटद्वार में उपयुक्त भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक पार्किंग स्थल विकसित किए जा सकें।
बाइट-1: डॉ. आर. राजेश, सचिव, आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग
बाइट-2: स्वाति एस. भदौरिया, जिलाधिकारी, पौड़ी