उत्तराखंड: पौड़ी में पहली बार निशुल्क हृदय रोग चिकित्सा शिविर आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पौड़ी जिला मुख्यालय में पहली बार हृदय रोगों को लेकर निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली के नेतृत्व में भारत हार्ट इंस्टीट्यूट देहरादून के सहयोग से आयोजित शिविर में गोल्ड मेडलिस्ट हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. चेतन शर्मा ने मरीजों को परामर्श दिया। शिविर में 250 से अधिक लोगों ने पहुंचकर हृदय संबंधी समस्याओं की जांच कराई और चिकित्सकीय सलाह ली।
आयोजक राकेश गौरशाली ने कहा कि पौड़ी में लगातार हृदय रोग और हार्ट अटैक से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों को पौड़ी बुलाकर निशुल्क शिविर आयोजित किया गया। वहीं शिविर का लाभ लेने पहुंचे प्रदीप मोहन ने आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को पौड़ी बुलाना सराहनीय पहल है।
इससे स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
बाइट 1- राकेश गौरशाली, सामाजिक कार्यकर्ता
बाइट 2- प्रदीप मोहन, लाभार्थी