उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के विण में आयोजित किया जन-जन के द्वार, जन जन की सरकार कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पिथौरागढ़ के विण विकासखंड में आज सेवा संकल्प अभियान के तहत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां आम लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
बाइट - अजय टम्टा, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में विण विकासखंड में आज "जन-जन की सरकार" के तहत "जन-जन के द्वार" कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए बनाया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि थे। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। यह पहल सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे लोगों को उनके अधिकारों और लाभों के बारे में सही जानकारी मिलती ह