राज्य

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में HIV मरीजों के वायरल आंकड़े पर स्वास्थ्य विभाग ने दी सफाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में HIV मरीजों के वायरल आंकड़े पर स्वास्थ्य विभाग ने दी सफाई

Relevance- Rush/ Ordinary

Slug- पिथौरागढ़ एचआईवी

उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में HIV मरीजों के वायरल आंकड़े पर स्वास्थ्य विभाग ने दी सफाई

पिथौरागढ़ में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वायरल वीडियो में जिले में करीब 400 लोगों के एचआईवी पॉजिटिव होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य महानिदेशालय के मुताबिक वायरल हो रहा आंकड़ा मौजूदा समय का नहीं, बल्कि वर्ष 2002 से अब तक का क्यूम्युलेटिव डेटा है।

विभाग का कहना है कि फिलहाल करीब 250 मरीज एआरटी सेंटर से उपचार ले रहे हैं और पूरे मामले में जिलाधिकारी स्तर से भी जांच कराई जा रही है। पिथौरागढ़ में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की निदेशक डॉ.

शिखा जंगपांगी के मुताबिक सोशल मीडिया पर सामने आया आंकड़ा वर्ष 2002 से अब तक का संचयी आंकड़ा है। यानी इसे मौजूदा समय में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या के तौर पर देखना सही नहीं होगा। विभाग ने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ में बड़ी संख्या में नेपाली नागरिक इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं।

ऐसे में उपचार और रिकॉर्ड में शामिल मरीजों की संख्या पर इसका भी असर पड़ सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल दावे की पूरी स्थिति साफ करने के लिए जिलाधिकारी स्तर से भी जांच कराई जा रही है।

बाइट- डॉ. शिखा जंगपांगी, निदेशक, स्वास्थ्य महानिदेशालय, उत्तराखंड

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।