देश

उत्तराखंड में PM आवास योजना से 39,815 ग्रामीण परिवारों को मिली पक्की छत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड में PM आवास योजना से 39,815 ग्रामीण परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड में जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों से लेकर शहरों तक काम किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष-2022 से अभी तक उनतालीस हजार 815 आवास बनकर तैयार हुए हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 15 हजार 960 आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा 4 हजार 882 आवास बनाए गए हैं। हरिद्वार में 4 हजार 493 और रुद्रप्रयाग में 4 हजार 32 परिवारों को पक्की छत मिली है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। इसके अलावा शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये और मनरेगा के तहत 95 दिन की मजदूरी का प्रावधान है।

शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए 20 परियोजनाओं के तहत 15 हजार 960 आवास बनाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं की कुल लागत एक हजार 271 करोड़ रुपये से अधिक है। बीते छह अक्टूबर तक परियोजनाओं में 97 प्रतिशत भौतिक और 96 प्रतिशत वित्तीय प्रगति दर्ज की गई है। कुल 20 परियोजनाओं में से 11 पूरी हो चुकी हैं, जबकि नौ में निर्माण कार्य जारी है।

इन्हें 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

बाइट 1- बंशीधर तिवारी, सीएम के अपर सचिव व एमडीडीए उपाध्यक्ष

बाइट 2- राम सिंह कैड़ा, शहरी विकास एवं आवास मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।