उत्तराखंड: प्रदेश के महाविद्यालयों में प्राचार्यों के रिक्त पदों पर जल्द होगी पदोन्नति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
उत्तराखंड: प्रदेश के महाविद्यालयों में प्राचार्यों के रिक्त पदों पर जल्द होगी पदोन्नति
एंकर- उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों के रिक्त पदों पर जल्द पदोन्नति की जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को डीपीसी का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छात्रावासों के संचालन के लिए एक सप्ताह के भीतर एसओपी तैयार करने और महाविद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय पर पूरा करने को भी कहा है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि प्रदेश के करीब दो दर्जन राजकीय महाविद्यालयों में प्राचार्यों के पद रिक्त हैं। उन्होंने छात्रावासों के बेहतर संचालन और विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एसओपी जल्द तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बेतालघाट, पोखड़ा, हल्द्वानी शहर, देहरादून शहर और बेरीनाग के महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर धनराशि जारी करने को कहा। मंत्री ने शैक्षिक और शिक्षणेत्तर संवर्ग के रिक्त पदों को स्थायी नियुक्ति होने तक संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से भरने तथा समर्थ पोर्टल से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश भी दिए।