उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज से मिलेट्स की खरीद शुरू, मंडुवा 52.05 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- मिलेट्स खरीद शुरू
Category- कृषि, सहकारिता, किसान
उत्तराखंड: प्रदेशभर में आज से मिलेट्स की खरीद शुरू, मंडुवा 52.05 रुपये प्रति किलो खरीदा जाएगा
एंकर- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के उद्देश्य से राज्य सहकारी संघ ने प्रदेशभर में मिलेट्स की खरीद शुरू कर दी है। मिलेट्स मिशन योजना के तहत यूसीएफ इस फसली वर्ष 250 क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से सीधे मंडुवा, झंगोरा, तिलहन, चौलाई और दालों समेत अन्य पर्वतीय उपज की खरीद करेगा।
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से पर्वतीय क्षेत्रों में पारंपरिक और जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों के लिए सीधे बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस वर्ष मंडुवा 52 रुपये 05 पैसे प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा, जबकि पिछले वर्ष इसकी खरीद 48 रुपये 86 पैसे प्रति किलो की दर से हुई थी।