उत्तराखंड: प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में 39 हजार से अधिक घर तैयार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- प्रधानमंत्री आवास योजना- देहरादून
Category- आवास / विकास
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में 39 हजार से अधिक घर तैयार
एंकर-उत्तराखंड में जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। वर्ष 2022 से अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में 39 हजार 815 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं। वहीं, शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 20 परियोजनाओं के तहत 15 हजार 960 आवास बनाए जा रहे हैं।
ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4 हजार 882, हरिद्वार में 4 हजार 493 और रुद्रप्रयाग में 4 हजार 32 आवास तैयार हुए हैं। ग्रामीण योजना में पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार रुपये, शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये और मनरेगा के तहत 95 दिन की मजदूरी का प्रावधान है।
बाइट- बंशीधर तिवारी, अपर सचिव, मुख्यमंत्री एवं उपाध्यक्ष, एमडीडीए