उत्तराखंड: प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- प्रेमनगर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
Category- अपराध / देहरादून
उत्तराखंड: प्रेमनगर में ब्लाइंड मर्डर का 12 घंटे में खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
एंकर- उत्तराखँड की राजधानी देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना 3 अक्टूबर को मंडुवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में हुई, जहां एक व्यक्ति का शव खाई में मिला था।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 38 वर्षीय मदन मुखिया के रूप में हुई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस आरोपी लल्लन शर्मा तक पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने मृतक की पत्नी मीना के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने मीना को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मृतक को शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले जाया गया, जहां धारदार चाकू से हमला कर उसकी हत्या की गई और शव को खाई में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी लल्लन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना प्रेमनगर में हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
बाइट- प्रमेंद्र डोभाल, एसएसपी देहरादून
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के प्रेमनगर में 3 अक्टूबर को हुई ब्लाइंड मर्डर की घटना में, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। यह घटना एक घरेलू संबंध से जुड़ी हत्या को दर्शाती है, जहाँ दो व्यक्तियों ने मिलकर अपराध किया। ऐसी घटनाएँ समाज में विश्वास और सुरक्षा के प्रति चिंताएँ बढ़ाती हैं, क्योंकि यह दिखाती है कि घरेलू संबंधों में भी हिंसा का जोखिम रहता है। जनता के लिए यह चेतावनी है कि व्यक्तिगत संबंधों में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
इस दुखद घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि प्रेम और विश्वास को कभी भी अवैध मार्ग पर नहीं ले जाना चाहिए। घरेलू विवादों को संवाद, काउंसलिंग और कानूनी सहायता से सुलझाना चाहिए, न कि हिंसा से। समाज को सहानुभूति और न्याय के प्रति जागरूक करना चाहिए, ताकि ऐसी त्रासदियाँ न दोहरें। पीड़ित के परिवार के प्रति गहरी संवेदना और उनके शोक को स्वीकार करते हुए, हम सभी को मिलकर शांति और सहनशीलता का संदेश फैलाना चाहिए।