उत्तराखंड: राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में तड़के बारिश से मौसम हुआ सुहावना
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड में अगले चार दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 7 से 10 अक्टूबर के बीच राज्य के कई जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। 7 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम प्रभावित हो सकता है।
8 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, 9 और 10 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
बाइट-सी.एस. तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून