उत्तराखंड: रानीखेत में BJP की संगठनात्मक बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल एवं शक्तिकेंद्र स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने, विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर जोर दिया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के साथ निरंतर संवाद करना चाहिए और क्षेत्रीय स्तर पर सक्रियता से संगठन तथा आम लोगों के बीच बेहतर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।
भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि बैठक में संगठन की मजबूती, 2027 के विधानसभा चुनाव, रानीखेत विधानसभा तीन सीटों को जीत चर्चा की। कार्यकर्ता संगठन विस्तार चर्चा की।
बाइट- घनश्याम भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा, रानीखेत