उत्तराखंड में रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत की वृद्धि- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
28 सितम्बर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में रिवर्स माइग्रेशन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने यह बात कल नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में उत्तराखंड के प्रवासी बुद्धिजीवियों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विकास यात्रा में प्रवासी उत्तराखंड वासियों एवं प्रबुद्ध जनों की महत्वपूर्ण भागीदारी है।
उन्होंने कहा कि ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ को राज्य के विकास में उपयोगी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। पर्यटन, स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से रिवर्स माइग्रेशन की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने राज्य की मजबूत कनेक्टिविटी को निवेश के लिए महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी और देहरादून के बीच यात्रा का समय काफी कम हुआ है। देहरादून से देश के प्रमुख शहरों के लिए 50 से अधिक हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं।
इस दौरान प्रवासी उत्तराखंड के लोगों ने राज्य के विकास के लिए सुझाव भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुझावों का विकास योजनाओं में समावेश किया जाएगा।
संलग्न- फोटो
कैप्शन- मुख्यमंत्री ने किया नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में प्रवासी बुद्धिजीवियों से संवाद