उत्तराखंड: रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली का दसवां दिन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- अग्निवीर भर्ती रैली / रुड़की
उत्तराखंड: रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली का आज दसवां दिन
एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का आज दसवां दिन है। सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना लिए युवा पूरे उत्साह के साथ शारीरिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 5 अक्टूबर से शुरू हुई यह भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को पानी, ठहरने और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है।
बाइट- अभय सिंह, एसपी देहात, हरिद्वार