राज्य

उत्तराखंड: रुड़की में 4 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: रुड़की में 4 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 4 दिन से चल रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। कर्मचारियों और नगर निगम के बीच छह बिंदुओं पर सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई थी। दरअसल वाहन चालक सफाई कर्मचारी थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से काम कराए जाने का विरोध कर रहे थे।

बातचीत के बाद इस मुद्दे पर सहमति बनी कि कर्मचारियों की उपस्थिति सफाई नायक दर्ज करेगा। वहीं मोहल्ला स्वच्छता समितियों के कर्मचारी भी नगर निगम के अधीन काम करेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से सफाई कर्मचारियों के मानदेय में सौ रुपये की बढ़ोतरी की बात कही गई थी। कर्मचारियों ने इस बढ़ोतरी को जल्द लागू करने की मांग रखी है।

वाहन चालकों के कामकाज को लेकर भी सहमति बनी है। वहीं, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा यदि कोई भी कम्पनी कर्मचारी सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

बाइट 1- नरेश घोघलिया, अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी यूनियन

बाइट 2- गोपाल राम बिनवाल, मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की

💡 पृष्ठभूमि (Background)

रुड़की नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की चार दिन चल रही हड़ताल आज समाप्त हुई, जब दोनों पक्षों ने छह बिंदुओं पर सहमति बनाई। यह विषय नगर की स्वच्छता व्यवस्था और श्रमिकों के अधिकारों के बीच संतुलन को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि हड़ताल से शहर की सफाई सेवाएँ बाधित हुईं, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और नगर की छवि पर असर पड़ा। सामान्य जनता पर इसका असर सकारात्मक है: साफ-सुथरे सड़कों, बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य, और कामकाजी वर्ग के साथ उचित समझौते के उदाहरण के रूप में यह घटना प्रेरणा देती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।