उत्तराखंड: रुड़की में गांधी जयंती पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रुड़की में गांधी जयंती के मौके पर नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने शहर के अलग-अलग पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की। नगर आयुक्त राम गोपाल बिनवाल ने भी पर्यावरण मित्रों के साथ सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को खुले में कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। निगम अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर के लिए लोगों की भागीदारी भी जरूरी है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। वहीं रुड़की नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रमेश भटेजा जी का कहना है कि स्वच्छता के प्रति जागरुक रहना हम सभी कि जिम्मेदारी और कर्त्वय है।
बाइट 1- राम गोपाल बिनवाल, मुख्य नगर आयुक्त, रुड़की
बाइट 2- रमेश भटेजा, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम