उत्तराखंड: रुड़की में गन्ना कोल्हुओं पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- गन्ना कोल्हू- रुड़की
Category- पर्यावरण / प्रदूषण नियंत्रण
उत्तराखंड: रुड़की में गन्ना कोल्हुओं पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त
एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के देहात क्षेत्रों में गन्ना कोल्हुओं का संचालन शुरू हो गया है। जिले में 230 से अधिक कोल्हू संचालित होते हैं, लेकिन कई जगह प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती शुरू कर दी है। बोर्ड ने आईआईपी देहरादून की मदद से कोल्हुओं के लिए आधुनिक भट्टी, चिमनी और प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली विकसित करने की पहल की है। दिसंबर तक एकीकृत मॉडल तैयार होने की उम्मीद है। सितंबर में नियमों का उल्लंघन करने पर आठ कोल्हू सील किए गए और प्रत्येक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।