उत्तराखंड: रुड़की में आज से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। भर्ती रैली में गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश के भी अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने भर्ती रैली का फ्लैग ऑफ किया। भर्ती रैली 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी।
इसमें चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन, 8वीं और 10वीं पास के साथ ही क्लर्क और एसकेटी श्रेणी में भर्ती की जा रही है। भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।
अभ्यर्थियों के ठहरने समेत जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।
बाइट 1- दीपक रामचंद्र सेठ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की
बाइट 2- दीपांशु गुप्ता, अभ्यर्थी
बाइट 3- कर्णपाल, अभ्यर्थी
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
रुड़की में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली से यह स्पष्ट होता है कि जब युवा अपने सपनों की दिशा में जुटते हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए, न कि हिंसा। इस रैली से प्रेरित होकर हम सभी को अपने समाज में शांति, समर्पण और परिश्रम की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।