राज्य

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, कोटेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, कोटेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

स्लग- पवित्र छड़ी यात्रा रुद्रप्रयाग पहुंची

Category- धर्म / संस्कृति

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा, कोटेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

एंकर- आस्था और आध्यात्मिक चेतना का संदेश लेकर चल रही पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले पहुंची। आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा से जुड़ी इस यात्रा ने कोटेश्वर महादेव मंदिर में प्रवेश किया, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 7 अक्टूबर को बागेश्वर के प्रसिद्ध बागनाथ मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा की अगुवाई महामंडलेश्वर वीरेंद्रनंद गिरी कर रहे हैं।

साधु-संतों के सानिध्य में आगे बढ़ रही इस यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपराओं का संरक्षण, साधु-संतों की रक्षा और धार्मिक विरासत को आगे बढ़ाना है। यात्रा के माध्यम से विश्व कल्याण, शांति और सद्भाव का संदेश भी दिया जा रहा है।

बाइट- वीरेंद्रनंद गिरी, महामंडलेश्वर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।