राज्य

उत्तराखंड: रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: रुद्रपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की ईट राइट इंडिया मुहिम के तहत फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील अभियान राज्यभर में सुरक्षित भोजन बेहत्तर जीवन के लिए चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आज रुद्रपुर में बृहद स्तर पर दूध से बने उत्पादों का प्रयोगशाला परीक्षण फ़ूड वैन में किया गया और लोगों को स्वस्थ आहार सुरक्षित जीवन के प्रति जागरूक भी किया गया।

सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि जनपद में इस वित्तीय वर्ष में 191नमूने संग्रहित किये जा चुके हैं जिनमें लगभग 100 की रिपोर्ट आ चुकी है। इस दौरान 52 नमूने सही नहीं पाए गए जिनमें कानूनी प्रक्रिया गतिमान है। वहीं मिठाई विक्रेताओं ने विभाग की इस पहल का स्वागत किया है। उनकी मानें तो सैंपल लेने के साथ ही मौके पर उसकी रिपोर्ट मिलने से भ्रम की स्थिति दूर हो रही है और ये कार्वाई उपभोक्ताओं को भी सही जगह से मिठाई खरीदने में मददगार होगी।

बाइट 1-वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उपायुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग

बाइट 2-ललित मोहन पांडे, सहायक आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि विभाग

बाइट 3-अंकुर अग्रवाल, मिष्ठान प्रतिष्ठान स्वामी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।