खेल

उत्तराखंड: रुद्रपुर में खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: रुद्रपुर में खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में खेल महाकुंभ-2026 के तहत सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की 14 विधानसभा सीटों से चयनित खिलाड़ियों ने अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में फुटबॉल और बैडमिंटन में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि फिट इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहल से युवा खेलों के प्रति प्रोत्साहित हो रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने भी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

खिलाड़ियों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

बाइट 1– अजय भट्ट, सांसद

बाइट 2– पुष्कर सिंह करायत, फुटबॉल खिलाड़ी

बाइट 3– मानव, बैडमिंटन खिलाड़ी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।