अपराध

उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत और राहवीर योजना पर जोर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत और राहवीर योजना पर जोर

स्लग- सड़क सुरक्षा संगोष्ठी

उत्तराखंड: सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत और राहवीर योजना पर जोर

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को त्वरित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से देहरादून में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में प्रधानमंत्री राहत योजना और राहवीर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हर व्यक्ति का जागरूक और संवेदनशील होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए, ताकि जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग आगे आएं। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ आमजन की सहभागिता भी जरूरी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।