खेल

उत्तराखण्ड: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026, ग्रुप ‘बी’ संपन्न

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखण्ड: सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026, ग्रुप ‘बी’ संपन्न

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता-2026, ग्रुप ‘बी’ का छह दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। 21 से 26 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में विभिन्न सैनिक स्कूलों के कैडेट्स ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स सहित कई स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। समापन समारोह में सांसद अजय भट्ट ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।

क्विज के जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के साथ बास्केटबॉल के बालक और बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल विजेता रहा। वॉलीबॉल में सैनिक स्कूल रेवाड़ी और एथलेटिक्स में श्री बाबा मस्तनाथ रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल ने खिताब जीता। प्रतियोगिता की ओवरऑल ट्रॉफी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के नाम रही। अजय भट्ट ने कैडेट्स के अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि खेल टीम भावना और राष्ट्रीय एकता जैसे मूल्यों को मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिता का समापन फ्लैग ड्रिल, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

बाइट - अजय भट्ट, सांसद, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर

बाइट - ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर, प्रधानाचार्या, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखण्ड के सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 2026 की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के ग्रुप ‘बी’ का आयोजन 21 से 26 सितंबर तक हुआ। इस छह दिवसीय कार्यक्रम में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने भाग लिया, और समापन में सांसद अजय भट्ट ने विजेताओं को पुरस्कार दिया। यह कार्यक्रम सैनिक स्कूलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है, जिससे युवा सैनिकों की शारीरिक क्षमता और टीम भावना में सुधार होता है। इसके अलावा, यह पहल सामान्य जनता को खेलों के प्रति जागरूक क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।