उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों को भी आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की तैयारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी! शिक्षा विभाग ने लापरवाह शिक्षकों पर शिकंजा कसते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिस स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति है, उसे वहीं अनिवार्य रूप से सेवाएं देनी होंगी। वहीं, बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए अब सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की पढ़ाई पर भी जोर दिया जा रहा है।
समग्र शिक्षा की महानिदेशक आकांक्षा कोंडे ने हेडमास्टर, प्रिंसिपल और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में संबद्धीकरण की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस पर एक सरकारी स्कूल में बच्चे पूरे दिन शिक्षकों का इंतजार करते रहे, लेकिन शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे।
मामला सामने आने पर अगले ही दिन संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। विभाग ने साफ किया है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं, सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्मार्ट क्लास तैयार किए गए हैं। अब विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी भी दी जा रही है।
इसके लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चे भी भविष्य की तकनीक से जुड़ सकें। शिक्षा विभाग का जोर साफ है, शिक्षकों की जवाबदेही तय करना और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना।
बाइट 1- आकांक्षा कोंडे, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा
बाइट 2- आकांक्षा कोंडे, महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कार्यस्थल पर सख्त नियम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शिक्षा पर जोर देने का निर्णय लिया है। इस कदम का उद्देश्य शिक्षकों की मनमानी को रोकना और छात्रों को आधुनिक तकनीक से परिचित कराना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे शिक्षा की गुणवत्ता और समानता में सुधार की उम्मीद है, तथा शिक्षकों की जवाबदेही बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: छात्रों को भविष्य की नौकरियों के लिए बेहतर तैयार किया जाएगा, शिक्षकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, और शिक्षा