उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों समेत विभिन्न स्थानों पर आज आयोजित होगा गढ़ भोज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- गढ़ भोज आयोजन- उत्तराखंड
Category- संस्कृति / शिक्षा / कृषि
उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों समेत विभिन्न स्थानों पर आज आयोजित होगा गढ़ भोज
एंकर-उत्तराखंड सरकार की ओर से पिछले कुछ वर्षों से 7 अक्टूबर को सरकारी स्कूलों, कैंटीन और अन्य स्थानों पर गढ़ भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी शिक्षा और सहकारिता विभाग की ओर से गढ़ भोज की तैयारी की गई है। गढ़ भोज के माध्यम से राज्य के पारंपरिक पहाड़ी खानपान और स्थानीय अनाजों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि गढ़ भोज में मंडुवा, झंगोरा, गहत, भट्ट सहित पारंपरिक अनाजों और स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया गया है। स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी अपने पारंपरिक खानपान से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि मंडुवे की मांग आज काफी बढ़ी है।
बाइट- डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री