उत्तराखंड: सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- सरस फूड फेस्टिवल 2026
Category- महिला सशक्तिकरण / देहरादून
उत्तराखंड: सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रेंजर ग्राउंड में 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल में देशभर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर, पारंपरिक स्वाद और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की महिलाएं अपने पारंपरिक खाद्य पदार्थों, हस्तशिल्प और हैंडलूम उत्पादों के स्टॉल लगाएंगी।
उत्तराखंड के 117 स्वयं सहायता समूहों को फेस्टिवल में अलग-अलग श्रेणियों के स्टॉल आवंटित किए गए हैं। वहीं, देहरादून के 30 से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी अपने स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगी। फेस्टिवल के जरिए महिलाओं को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने और ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।
बाइट- : अनीता पंवार, नोडल अधिकारी, सरस फूड फेस्टिवल