उत्तराखंड के सात जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

23 अगस्त 2026, देहरादून: प्रदेश में आगामी 28 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। वहीं, कल भी देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पर्वतीय जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।