देश

उत्तराखंड: सेलाकुई: मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड:  सेलाकुई: मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

स्लग- चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय में विकास योजनाएं

Category- स्वास्थ्य / चिकित्सा शिक्षा

उत्तराखंड: सेलाकुई: मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

एंकर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20 करोड़ 55 लाख रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें 20 करोड़ 21 लाख रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास और 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया। वहीं, विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और दंत चिकित्सालय का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय परिसर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद इस दिशा में आगे काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा नौ नर्सिंग कॉलेज और तीन नर्सिंग स्कूल भी संचालित किए जा रहे हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, हल्द्वानी में आधुनिक कैंसर संस्थान और ऊधमसिंह नगर के किच्छा में 351 करोड़ रुपये की लागत से एम्स सैटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार के अवसरों का जिक्र करते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।