उत्तराखण्ड: श्राद्ध पक्ष आज से शुरू हो गया है
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना के पितृ पक्ष आज से शुरू हो गया है। इस मौके पर हरिद्वार के मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और नारायण बलि जैसी विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
बाइट - हेमचन्द्र शर्मा, श्रद्धालु
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मनोज कुमार त्रिपाठी के अनुसार, यहां सच्चे मन से जल अर्पित करने मात्र से भी पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं का मानना है कि नारायणी शिला पर किया गया पितृ कर्म पूर्वजों को परम शांति प्रदान करता है।
बाइट-पंडित मनोज त्रिपाठी, मुख्य पुजारी, नारायणी शिला मंदिर