राज्य

उत्तराखंड: सीएम धामी ने ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: सीएम धामी ने ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की

Relevance- Urgent

Slug- ट्रैकर्स रेस्क्यू समीक्षा-av Category- आपदा, रेस्क्यू, चारधाम, उत्तराखंड

उत्तराखंड: सीएम धामी ने ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली से लौटते ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स एवं माउंटेनियर्स के रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरकाशी और बागेश्वर के पिंडारी क्षेत्र में कुल 179 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी।

उत्तरकाशी में 136 लोगों में से 40 का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि 40 लोगों ने फिलहाल रेस्क्यू से इनकार कर यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई है। शेष लोगों के लिए सोमवार सुबह 6 बजे से अभियान फिर शुरू किया जाएगा। रेस्क्यू के लिए 8 हेलीकॉप्टर तैनात हैं और हेली एंबुलेंस स्टैंडबाय पर रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ अभियान चलाने और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए धामों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए दीर्घकालिक सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान तैयार करने को कहा।

कैप्शन- सीएम धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंसे ट्रैकर्स और माउंटेनियर्स की रेस्क्यू अभियान की समीक्षा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। यह विषय उच्च ऊँचाई पर आपातकालीन बचाव कार्यों और सरकार की तत्परता को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि सरकार ने समय रहते आपातकालीन केंद्र खोला और रेस्क्यू टीमों को संसाधन उपलब्ध कराए, जिससे बचाव कार्य सुचारू रूप से चल सके। आम जनता पर इसका असर यह है कि आपातकालीन स्थिति में राज्य की त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय से जीवन रक्षा की संभावना बढ़त

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।